बिजली कटने की बात को लेकर युवक ने हाथ की नसें काटी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बिजली कटने की बात को लेकर युवक ने हाथ की नसें काटी। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत स्वीपर ने अपने हाथ की नसें काट ली। उसके घर की बिजली काटी जाने की बात लेकर पहले विवाद हुआ फिर वह जालोरी गेट पहुंचा और यह कारस्तानी की। स्वीपर शराब के नशे मेें भी था।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को विश्रोई गैंग का बताकर मांगी पांच लाख की रंगदारी

खांडाफलसा थानाधिकारी बलवंता राम ने बताया कि जालोरी गेट बिजली घर के बाहर एक युवक ने सडक़ पर अपने हाथ की नसें काट ली। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर उसे एमजीएच लाया गया। पूछताछ में पता लगा कि वह एमजीएच में स्वीपर पद कार्यरत है। उसके घर की बिजली काटी हुई है। जो साल भर से काट रखी है। उसका एमजीएच में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।