गाड़ी सर्विस करते कपड़ों में लगी आग से झुलसे युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गाड़ी सर्विस करते कपड़ों में लगी आग से झुलसे युवक की मौत। शहर के माता का थान स्थित मदीना कॉलोनी गाड़ी सर्विस करते कपड़ों में आग लगने से एक युवक झुलस गया। उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया। जहां उसकी बाद में मौत हो गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे महिला चेंज व बेबी फीडिंग रूम
माता का थान पुलिस ने बताया कि मदिना कॉलोनी निवासी मो.अयुब पुत्र नईमउल्ला ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र 26 वर्षीय मो.हुसैन 20 दिसम्बर को घर पर गाड़ी की सर्विस कर रहा था। तब उसके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
