Doordrishti News Logo

बोलेरो जब्त, सीसीटीवी फुटेज से आया पकड़ में

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के बाहर से लकड़ी के 120 घन फीट पाटियों को चुराकर ले जाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को जब्त किया गया है। उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा जा सका है।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि सुखाराम ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 9 मार्च की रात को उसकी श्रीश्याम हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के बाहर से अज्ञात चोर 120 घन फीट पाटियों को चुरा कर ले गया। इस चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस की एक टीम में हैडकांस्टेबल पुरखाराम, कांस्टेबल रामचंद्र, रामचरण, सोमताराम, अशोक एवं मुन्नाराम को शामिल किया गया।

पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से पता लगाकर मंगलवार को बदमाश नागौर जिले के गच्छीपुरा थानान्तर्गत इटावालाखा हाल सांगरिया गणेशनगर निवासी महेंद्र जाट पुत्र तुलासाराम को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को भी जब्त किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026