सड़क पर पैदल राहगीर महिला की संदिग्ध हालात में मौत

  • संदिग्ध हादसा
  • ग्रामीणों का आरोप पुलिस की गाड़ी से लगी टक्कर
  • पुलिस का कहना आवारा पशुओं से हुई मौत
  • घायल महिला को मौके को छोड़कर पुलिस निकली

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क पर पैदल राहगीर महिला की संदिग्ध हालात में मौत।शहर के लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में हुए एक संदिग्ध हादसे में महिला राहगीर की मौत हो गई। उसकी मौत को लेकर ग्रामीणों ने संदेह जताते हुए कहा कि पुलिस की चेतक वाहन से टक्कर लगी है जिससे महिला की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि सडक़ पर आवारा पशु लड़ रहे थे। वे लड़ते समय महिला और पुलिस की गाड़ी को भी चपेट में ले लिया।

हादसे में महिला और तीन पुलिस कर्मी सहित चेतक का चालक भी घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस घायल महिला को छोडक़र चली गई और अपने लोगों को लेकर अस्पताल पहुंच गई। इस बात से आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम करने के साथ कार्रवाई की मांग की। लूणी थाने में पुलिस के चेतक वाहन से महिला की मौत होने की रिपोर्ट दी गई है। दोपहर में आपसी समझाइश के उपरांत मामला शांत हुआ और मृतका का लूणी अस्पताल मेें पोस्टमार्टम कराया गया। लूणी पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच की जा रही है।

राज्य सरकार कराएगी पंचतीर्थों का नि:शुल्क भ्रमण

लूनी थाने की चेतक 112 जीप कांकाणी दाता मानसिंह सर्किल से गुढ़ा रोड की तरफ जा रही थी। एक महिला कांकाणी निवासी जस्सू कंवर पत्नी रामसिंह भी पैदल अपने खेत जा रही थी। इसी बीच रास्ते में अचानक हुए हादसे में पुलिस की चेतक जीप सडक़ पर लड़ रहे आवारा पशु संभवत: सांड थे गाड़ी से टकरा गए। साथ ही महिला भी चपेट में आ गई। ग्रमाीणों का कहना है कि पुलिस की चेतक गाड़ी से महिला को टक्कर लगी थी। घायल महिला को पुलिस अस्पताल नहीं ले गई जबकि चेतक के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया,खुद चेतक का चालक भी घायल हो गया।

बताया जाता है कि महिला जस्सु कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात को लेकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होने पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत का आरोप लगाया और रास्ता जामकर बैठ गए। बाद में लूणी थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह राजपुरोहित,एसीपी बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित आदि वहां पहुंचे। आक्रोशित लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। लूणी अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस प्रकरण को लेकर पुलिस अब अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025