सोशल मीडिया पर शेरनी नाम से फेमस महिला से जोधपुर में मारपीट,केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),सोशल मीडिया पर शेरनी नाम से फेमस महिला से जोधपुर में मारपीट,केस दर्ज। शहर के निकट फिटकासनी गांव में एक महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का केस सामने आया है। महिला से की गई मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह महिला सोशल मीडिया पर काफी फेमस है और बीकानेर की शेरनी होना बताया जाता है। घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज हुआ है जिसमें अब जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर रील बनाकर एक महिला बीकानेर की शेरनी नाम से फेमस है। जो अभी जोधपुर आई हुई थी। वह एक एसयूवी में सवार थी और फिटकासनी गांव में थी। उसके साथ में कुछ अन्य महिलाएं भी थी। फिटकासनी गांव में कुछ लोगों ने रील बनाने का लेकर आपत्ति जताई और मारपीट करने लगे। मारपीट और बहसबाजी का वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
उसके साथ लाठी से मारपीट किए जाने के साथ धक्का दे दिया,एक युवक द्वारा उसके साथ मारपीट देखी जा सकती है। घटना के संबंध में थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि महिला की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
