Doordrishti News Logo

एसआई भर्ती परीक्षा में वांछित 50 हजार का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

  • फलोदी पुलिस ने एसओजी को सौंपा
  • दो साल से चल रहा था फरार
  • विद्यार्थी बनकर किराये के कमरे में रह रहा था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसआई भर्ती परीक्षा में वांछित 50 हजार का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार।फलोदी पुलिस ने पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक एवं धांधलीबाजी के प्रकरण में वांछित पचास हजार रुपए के एक फरार इनामी अपराधी को दस्तयाब कर एसओजी को सुपुर्द किया है। वह करीब दो साल से फरार चल रहा था।

75 ग्राम एमडी के साथ 58 हजार रुपए जब्त,युवक गिरफ्तार

फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के पेपरलीक व धांधलीबाजी में मटोलचक (खारा) पुलिस थाना फलोदी निवासी अशोक पुत्र जगमालराम बिश्नोई दो साल से फरार चल रहा था। उस के खिलाफ पुलिस थाना एसओजी जयपुर में प्रकरण दर्ज था और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी एवं एटीएस राजस्थान जयपुर द्वारा पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उसे पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी ब्रजराजसिंह चारण के सुपुरविजन में डीएसटी के हैड कांस्टेबल गोरधनराम मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम पिछले छह माह से लगातार तकनीकी निगरानी रख रही थी।

गत 31 जनवरी को डीएसटी टीम के कांस्टेबल किशनाराम को आरोपी के सूरतगढ़ में होने का तकनीकी इनपुट प्राप्त हुआ, जिस पर आरोपी की दस्तयाबी हेतु टीम सूरतगढ पहुंची तो आरोपी रीट परीक्षा की तैयारी करने वाला विद्यार्थी धवा कल्याणपुर निवासी सुनील के रूप में अपना हुलिया बदलकर किराए के कमरे में रह रहा था। टीम के सदस्यों ने स्वयं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु किराये का कमरा लेने का बहाना बनाकर आरोपी को घर से बाहर बुलाया और दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

कई शहरों में काटी फरारी
आरोपी अशोक बहुत शातिर एवं चालाक है जो अपना नाम,पता एवं हुलिया बदलकर करीबन दो साल से विभिन्न पुलिस टीमों को चकमा देकर बैंगलुरू कर्नाटक,जोधपुर शहर,सूरतगढ़ व अन्य स्थानों पर फरारी काटता रहा। आरोपी से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के संबंध में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की सम्भावना है। आरोपी अशोक को एसओजी को सुपुर्द किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026