शेरगढ़ में पत्थरों से भरा ट्रक पलटा जनहानि नहीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेरगढ़ में पत्थरों से भरा ट्रक पलटा जनहानि नहीं। शेरगढ़ इलाकेे में सोइन्तरा से 38 मील जाने वाली सडक़ पर पत्थरों से भरा एक ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को रास्ता देने के लिए ट्रक चालक ने अपने वाहन को साइड में लिया। इस दौरान पुल की कमजोर दीवार के नीचे की ग्रेवल (मिट्टी-बजरी) खिसक गई, जिससे पत्थरों से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।
अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त आरोपी गिरफ्तार
हादसा स्थल के ठीक पास ही 11 केवी बिजली लाइन का एक पोल मौजूद था। ट्रक मात्र दो फीट की दूरी पर पलटा, जिससे बिजली के तार टूटने और किसी बड़े अनहोनी का खतरा टल गया। इस दुर्घटना में ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा और कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित रहा।
