Doordrishti News Logo

इंवेट में काम करने वाली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की आशंका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंवेट में काम करने वाली किशोरी ने फंदा लगा कर दी जान। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने 1 मार्च की शाम को अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है,मगर माना जा रहा है कि उसने रुपए नहीं मिलने से परेशान होकर यह कदम उठाया होगा। वह इंवेट में काम करती थी और उसे पैसे नहीं मिल रहे है। पिता ने दो युवकों को नामजद कर परिवाद दिया है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है।

सात माह पहले युवती ने दी थी जान: परिजन का आरोप आत्महत्या के लिए उकसाया

प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार न्यू कोहिनूर के सामने बापू कॉलोनी की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने 1 मार्च को अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह एक इवेंट में काम करती थी। उसे इंवेट के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे जिस कारण वह अवसाद में थी। 1 मार्च को इवेंट में काम करने वाले दो युवक विक्की और कार्तिक उससे मिलने आए थे। बंद कमरें में आधा घंटे तक बातचीत की थी। उनके जाने के कुछ बाद किशोरी ने फंदा लगा लिया था। पिता ने इवेंट में काम करने वाले दोनों युवकों पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस में परिवाद दिया है। जिस पर जांच की जा रही है। प्रतापनगर सदर थाने में मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा गया है।

Related posts: