Doordrishti News Logo

भाषा अध्ययन का कोर्स कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

  • फ़ार्मेसी का कोर्स भी कर रखा था
  • रात को मां ने दस बार फोन किया
  • कॉल अटेण्ड नहीं किया

जोधपुर,भाषा अध्ययन का कोर्स कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के महामंदिर स्थित बीजेएस कॉलोनी में किराए पर रहने वाले एक छात्र ने चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह भाषा अध्ययन का कोर्स कर रहा था और फार्मेंसी कर रखी थी। मां द्वारा कई बार कॉल करने पर अटेण्ड नहीं किए जाने पर बड़े पिता की पुत्र उसके रूम पर आए तो घटना का पता लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया। इस बारे में बड़े पिता की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – घर के सामने खड़ी कार आधी रात में चोर ले गया

महामंदिर थाने के एएसआई हड़मान ने बताया कि मूलत: बाड़मेर जिले के गिराब थानान्तर्गत तानुमानजी निवासी 21 साल का राजूसिंह पुत्र सवाई सिंह यहां महामंदिर बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 9 में किराए पर रहता था। वह भाषा अध्ययन का कोर्स कर रहा था। उसके डी फार्मेसी कर रखी थी। उसके बड़े पिता सबल सिंह नांदड़ी एकता नगर में रहते हैं। शनिवार की रात में राजूसिंह की माता ने उसे तकरीबन दस बार कॉल किया था मगर उसने कॉल अटेण्ड नहीं किया। इस पर माता ने अपने जेठ सबल सिंह के पुत्रों को कॉल कर पता लगाने को कहा। इनके पुत्रों ने भी कॉल किया मगर जवाब नहीं मिला। रविवार को यह लोग राजूसिंह के कमरे पर पहुंचे तो कमरा बंद मिला। इस पर बाद में कमरा खुलवाने पर वह फर्श पर गिरा मिला। उसके चुन्नी से फंदा लगाने का पता लगा। चुन्नी भी बीच में से टूट गई थी। बाद में उसे एमजीएच लाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई हड़मान ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। राजूसिंह काफी प्रतिभाशाली था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। उसके बड़े पिता सबल सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026