Doordrishti News Logo

मनी लाड्रिंग केस में झूठा फंसाकर सीनियर सिटीजन से 4.5 लाख की ठगी

  • डिजिटल अरेस्ट
  • ठगी के शिकार वृद्ध ने ली पुलिस की शरण

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।मनी लाड्रिंग केस में झूठा फंसाकर सीनियर सिटीजन से 4.5 लाख की ठगी। शहर के महामंदिर स्थित मोहन नगर बी बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले सीनियर सिटीजन को बदमाश ने पुलिस अधिकारी बन कर मनी लॉड्रिंग केस में फंसने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपयों की ठगी कर ली।

इसे भी पढ़ें – त्रिदिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुक्रवार से

पीडि़त को दो दिन बाद रुपए लौटाने को कहा,मगर रुपए वापिस नहीं मिलने पर वृद्ध को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने अब महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट है। पुलिस ने इसमें आगे की पड़ताल आरंभ की है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 76 साल के मोहननगर बी बीजेएस कॉलोनी महामंदिर निवासी चैनसिहं राठौड पुत्र पृथ्वीसिहं राठौड की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

रिपोर्ट में बताया कि 5 जनवरी को उनके पास में एक मोबाइल से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने वीडियो कॉल कर बताया कि वह आईपीएस राजेश प्रधान बोल रहा है। उसने पुलिस की वर्दी भी पहन रखी थी। उसने कहा कि आपके खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस है और वह इसमें जांच का अधिकारी है। बदमाश ने कहा कि उनके बैंक के सेविंग एकाउंट राइकाबाग शाखा में जो रुपया है उसकी जानकारी दो।

इस पर झांसे में आए वृद्ध चैन सिंह राठौड़ ने उसे जानकारी दिए जाने के साथ शातिर के एकाउंट में 4,05,645.82 जमा करवा दिए। बाद में शातिर ने कहा कि उसे पैसे मिल गए हैं। फिर कहा कि एकाउंट की जांच में पता लगा कि मनी लॉड्रिंग केस में वृद्ध चैन सिंह का कोई इन्वालमेंट नहीं है और वह दो दिन में पैसे लौटा देगा। मगर 7 जनवरी तक पैसे वापिस नहीं मिलने पर उन्होंने कॉल किया तो शातिर ने फोन नहीं उठाया।

बाद में वृद्ध को ठगी का अहसास होने पर महामंदिर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। उनके द्वारा रकम आरजीटीएस के माध्यम से किसी प्रताप गर्ग के खाते में डाली गई थी।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026