सृजन की सुरक्षा योजना में नवजात बालिकाओं के सम्मान में हुआ कार्यक्रम

  • हरित बालिकाओं को मिला नया पहचान पत्र

जोधपुर(डीडीन्यूज),सृजन की सुरक्षा योजना में नवजात बालिकाओं के सम्मान में हुआ कार्यक्रम। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की नवीन पहल ‘रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025- सृजन की सुरक्षा’ योजना के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत सुरपुरा जोधपुर में नवजात बालिकाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर अजय शर्मा ने नवजात बालिकाओं कनक,अन्तिमा जांगिड़ एवं काव्या को विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किए। प्रत्येक बालिका के नाम 11-11 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश रामावत ने जानकारी दी कि यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण,कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम,बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,महिला अपराधों में कमी लाने एवं न्याय तक समुचित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना की प्रेरणा जिला राजसमंद के पिपलांत्री गांव से ली गई है,जहां प्रत्येक नवजात बालिका के नाम पौधे लगाए जाते हैं और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक चेतना से जोड़ा गया है। इसी क्रम में सुरपुरा को पायलट ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया है।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली में लाएं तेजी-कलक्टर

यह विशिष्ट पहचान पत्र बालिकाओं को स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा,सरकारी योजनाओं तथा विधिक सहायता जैसे अधिकारों तक प्राथमिकता के साथ पहुंच प्रदान करेगा। योजना के अंतर्गत लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी बालिकाओं के संरक्षकों,ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच को सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर महानगर सुरेन्द्र चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी कृतिका देवड़ा,सरपंच सुनील विश्नोई,सामाजिक कार्यकर्ता मंगलाराम,ग्राम आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन और लाभार्थी परिवार उपस्थित थे।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026