जटिल आपरेशन और प्रसव के बाद दी प्रसुता को छुट्टी

मथुरादास माथुर अस्पताल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जटिल आपरेशन और प्रसव के बाद दी प्रसुता को छुट्टी। पांच माह पूर्व पेट में गांठ और बच्चे के साथ मथुरादास माथुर अस्पताल की जनाना विंग मे अजमेर की एक चार माह की गर्भावस्था महिला पांच माह पूर्व पेट मे दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुई थी।

सभी तरह की जांच उपरांत यह पाया गया कि उसके पेट मे बडी गांठ थी जिसकी वजह से बच्चेदानी मे बच्चे का विकास नहीं हो पा रहा था। जनाना विंग मे डॉ.बीएस जोधा एवं उनकी टीम द्वारा सर्जरी कर 6.327 किलो की गांठ को सफलता पूर्वक बाहर निकाला गया। तत्पश्चात उस महिला के नौ माह होने पर ऑपरेशन कर स्वस्थ बच्चे को निकाला गया।

युवती ने लगाया युवक और उसके दोस्त पर गैंग रेप का आरोप

यह एक प्रकार की कठिन शल्य प्रक्रिया थी जिसमे सर्जरी उपरांत बच्चेदानी की लगातार जांच की जाती रही तथा बच्चे का पूर्ण विकास होने पर सिजेरियन द्वारा स्वस्थ बच्ची 2.63 किलो का जन्म हुआ। इस माँ बेटी को को डिस्चार्ज किया गया एवं वह स्वस्थ हैं।
डॉक्टर जोधा ने बताया कि इस गांठ की साईज 22 गुणा 18 गुना 16 सेमी.थी जो गर्भ के साथ सामान्यत: 8 से 10 लाख गर्भवती महिलाओं मे से एक मे पायी जाती है। यद्यपि 5-7 सेमी.तक की गांठ कई गर्भवती महिलाओ मे होना पाया जाता है।

पायल नामक इस महिला की यह पहली डिलवरी थी और उसने अजमेर के अस्पताल से ज्यादा जोधपुर के चिकित्सक समुदाय पर विश्वास किया और उन्होंने भी अपने सभी प्रयास कर सफलता हासिल की। महिला के प्रसव का खर्च माँ योजना में किया गया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026