नाकाबंदी में रुकने का इशारा करने पर पिकअप ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
- कांस्टेबल घायल
- आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाकाबंदी में रुकने का इशारा करने पर पिकअप ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर।शहर में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र का है। यहां पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने पिकअप गाड़ी भगा दी। पुलिस पीछा करने के लिए गई तो ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे एक कांस्टेबल को चोट आई है। कांस्टेबल ने पिकअप ड्राइवर ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट कराई है।
झोपड़े में लगी आग में जिंदा जले मां और चार माह का मासूम पुत्र
थाने में दी रिपोर्ट में कांस्टेबल प्रमोद कुमार जाट ने बताया कि वहं बनाड़ थाने में तैनात है। गत 14 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे बनाड़ चौराहे पर वह ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक पिकअप निकल रही थी, जिसे रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने पिकअप रोकने की बजाय उसे दौड़ा दिया। शक होने पर पिकअप का पीछा किया तो पिकअप ड्राइवर ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट लगी। पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस गाड़ी को टक्कर मारकर आरोपी ड्राइवर पिकअप को भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
