जोधपुर, निकटवर्ती मंडलानाथ चौराहा के पास मेेें घर से पैदल निकले एक वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। इस बारे में करवड़ थाने में मृतक के पुत्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।
करवड़ पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल भूपेंद्र ने बताया कि मूलत: खेड़ापा हाल मंडलनाथ चौराहा के पास में रहने वाले 54 साल के तेजाराम सुथार पुत्र चंदाराम सुथार शाम के समय अपने घर से पैदल निकल कर चौराहा के पास में आए थे।

तब पीछे से आई एक बाइक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मोहनराम की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
>>> माहेश्वरी महिला मंडल ने किया पौधरोपण
