Doordrishti News Logo

दमकल पहुंची आग पर पाया काबू

जोधपुर, शहर के न्यू पावर हाऊस रोड पर सोमवार की शाम को चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में बदल गई। गनीमत रही कि इसका चालक समय पर कार से उतर गया। बाद में खुद उसने आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल वहां पहुंची और आग को बुझाया जा सका।

A moving car became a fireball, the driver landed quickly

कार पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम साढ़े पांच बजे के आस पास न्यू पावर हाऊस रोड पर एक चलती कार में आग लगी। इसके चालक भवानी सिंह को कार से धुंआ निकलने का अहसास होने पर वे गाड़ी से उतर कर साइड में खड़े हो गए। हालांकि खुद उन्होंने कपड़े व पानी से आग को बुझाने का जतन किया। मगर सफल नहीं हो पाए। इस बीच आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। बाद में शास्त्रीनगर से एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। आग से करीबन 8 लाख की यह कार जलकर नष्ट हो गई। संदेह है कि कार के इंजन में शार्ट सर्किट से यह आग लगी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026