मंडोर रीको औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
  • लाखों का नुकसान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर रीको औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग। शहर के मंडोर रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित मॉर्डन मारवाड़ प्राइवेट लिमिटेड की कपड़ा निर्माण इकाई में आज सुबह करीब सात बजे आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग में लाखों रुपए के नुकसान का आंकलन किया गया है।

नववर्ष के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों पर निकाला रूट मार्च

जानकारी के अनुसार आग की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड एवं फैक्ट्री स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया,जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में फैक्ट्री में रखे कच्चे माल,तैयार माल एवं मशीनरी को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 40 से 45 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है।