Fierce fire

देर रात सरस केबिन में लगी भीषण आग

-मालिक ने जताया आग लगाने का संदेह

जोधपुर(डीडीन्यूज),देर रात सरस केबिन में लगी भीषण आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में मंगलवार की देर रात एक सरस केबिन में भीषण आग लग गई। आग से केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग रात डेढ़ बजे तक काबू की जा सकी। उसके मालिक ने केबिन में आग लगाने की आशंका जताई है। केबिन में परचूनी सामान के साथ काफी किराणा सामान भी रखा हुआ था।

बासनी फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात बासनी रेलवे स्टेशन के सामने द्वितीय चरण में एक केबिन में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर बासनी फायर स्टेशन से एक गाड़ी वहां भेजी गई। वे खुदfire मौका स्थल पर पहुंचे। प्रशांत सिंह ने बताया कि आग से पूरा के बिन जलकर नष्ट हो गया। इसमें किराणा का काफी सामान भी था। एक खाली गैस की टंकी पड़ी थी वह भी जलकर नष्ट हो गई। केबिन मालिक की पहचान अन्नाराम पुत्र चतराराम के रूप में हुई है। केबिन मालिक ने आग लगाने की आशंका जताई है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026