Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,जनहानि नहीं

जोधपुर(डीडीन्यूज),हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग,जनहानि नहीं। शहर के सालावास रोड पर रविवार की दोपहर में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। जनहानि नहीं हुई,मगर फैक्ट्री में रखा लाखों का हैण्डीक्राफ्ट आइटम जलकर नष्ट हो गया। देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका।

इस खबर को पढ़ने के लिए इस ब्ल्यू लाइन पर क्लिक कीजिए – रात को घरों में फेंके पेट्रोल बम,जानमाल का नुकसान नहीं

बासनी,शास्त्रीनगर से पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह के अनुसार रविवार की दोपहर में सूचना मिली कि सालावास रोड पर एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री मेें आग लगी है। इस पर बासनी और शास्त्रीनगर से दमकल को रवाना किया गया। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर आधा दर्जन दमकलें वहां भेजी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर पता नहीं चला है। संभवत: शार्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। आग से तैयार हैण्डीक्राफ्ट माल और सूखी लकडिय़ां आदि जलकर नष्ट हो गए। किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग को देर शाम तक काबू कर लिया गया।