अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा 7 की मौत कई घायल
सैलापानी के पास यात्री बस खाई में गिरी
अल्मोड़ा/भिकियासैंण(दूरदृष्टीन्यूज), उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के पास सैलापानी में आज सुबह एक यात्री बस के खाई में गिर गई,जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दुर्घटना में अब तक सात यात्रियों की मौत की पुष्टि की का चुकी है। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी,जो सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। हादसे के बाद क्षेत्र में यात्रियों की चीख पुकार से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पंच गौरव से जिलों के उत्पादों को मिल रही नई पहचान-शर्मा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार खाई अधिक गहरी अधिक होने से राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइ हो रही है। रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया और गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया गया।
अब तक की जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी,जो सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। सैलापानी के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही कई यात्रियों ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान छह शव घटनास्थल से बरामद किए गए, जबकि एक अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई। मृतकों की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क की खराब स्थिति या चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
