बीस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

  • जोधपुर रेंज पुलिस की कार्रवाई
  • चित्तौड़गढ़ के गंगरार से पकड़ लाई पुलिस
  • स्मैक सप्लायर
  • जमानत पर चल रहा था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार। जोधपुर रेंज की स्पेशल टीम ने जिला ग्रामीण के बीस हजार के इनामी अपराधी को चित्तौडग़ढ़ के गंगरार क्षेत्र से पकड़ा है। आरोपी अपहरण एवं दुष्कर्म के केस में जमानत पर चल रहा था और दो साल से उसकी मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तलाश चल रही थी।

आर्मी डिपो से रिटायर्ड कर्मचारी ने किया आत्मदाह

पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीना ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा पुलिस ने झालमलिया भोपालगढ़ निवासी मोहनराम पुत्र कोजाराम जाट को 90 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता लगा कि उसे यह स्मैक चित्तौडग़ढ़ के गंगरार में रहने वाले जीवा नायकों का खेड़ा के सुरेश बंजारा पुत्र रतनलाल ने दी है। इस पर उसकी दो साल से तलाश चल रही थी।

रेंज की स्पेशल टीम के प्रभारी एसआई देवाराम,एएसआई गणेशराम,सेठाराम,किशोर दुगतावा, अशोक बागडवा,अशोक परिहार, हरीराम,जोगाराम एवं कमाण्डो माधुदान एवं पप्पाराम आदि गंगरार में रैकी कर तलाश कर रहे थे।

पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेश बंजारा को गंगरार से पकड़ लिया।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने उस पर बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी गंगरार में अपहरण एवं दुष्कर्म केस में जमानत पर छूटा हुआ था और उसके दो साल से तलाश की जा रही थी।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026