जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज। जोधपुर केंद्रीय कारागार में दूसरे दिन भी सर्च में निषिद्ध सामग्री जब्त हुई है। बंदी के पास में एक सिगरेट का पैकेट बरामद किया गया। बंदी के खिलाफ अब रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
भूल से कीटनाशक का सेवन, अस्पताल में मौत
जोधपुर केंद्रीय कारागार में निषिद्ध सामग्री मिलना जारी है। शनिवार को जेल में एक बंदी सोहनराम पुत्र मोहनराम के पास में सिगरेट का पैकेट जब्त किया गया। बंदी के खिलाफ जेल के कार्यवाहक उपधीक्षक कुलदीप सिंह की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
पुलिस अब सिगरेट पैकेट के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि 20 फरवरी रात को भी ड्यूटी बदलने के समय जेल प्रहरी के पास में निषिद्ध सामग्री जर्दा बरामद हुआ था। हालांकि बाद में जेल प्रबंधन की तरफ से बाद में निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। जेल प्रहरी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।
