स्पा सेंटर पर बैठे पुलिस की 112 गाड़ी के निजी चालक के खिलाफ केस दर्ज
- खुद को पुलिसकर्मी बताया
- पुलिस की छवि धूमिल करने पर जांच पड़ताल आरंभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्पा सेंटर पर बैठे पुलिस की 112 गाड़ी के निजी चालक के खिलाफ केस दर्ज। शहर में दो दिन पहले उदयमंदिर क्षेत्र के एक स्पा सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें बैठे एक शख्स ने खुद को पुलिस कर्मी बताया था। उसके पास में दो युवतियां भी बैठी थी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल रही थी। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर स्पा सेंटर पर बैठे शख्स का पता लगाया तो मालूम हुआ कि वह शख्स पुलिस की गाड़ी 112 का चालक है जो प्राईवेट कंपनी का चालक है।
पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश किए जाने पर अब उसके खिलाफ खुद थानाधिकारी सीताराम की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे गाड़ी से हटाने के लिए कंपनी को भी लिखा गया है।
सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट डालने पर थाने पर पहुंचे लोग, युवक दस्तयाब
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि दो तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर स्पा सेंटर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक शख्स ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। स्पा सेंटर में युवतियां भी बैठी थी। खुद को पुलिस कर्मी बताने वाले का पता किया तो मालूम हुआ कि वह शख्स पुलिस की गाड़ी 112 का चालक है जो निजी कंपनी की तरफ से लगाया था।
उसकी पहचान अब फलोदी जिले के नोख निवासी वासुदेव के रूप में की गई है। उस पर पुलिस की छवि को धूमिल किए जाने का आरोप लगा है जिस पर केस दर्ज किया गया है। इस स्पा सेंटर का संचालन कौन करता है,इसकी भी पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
