Doordrishti News Logo

ऑयल कारोबारी की कार में रखा 5 लाख रुपए का थैला उड़ाया

जोधपुर,ऑयल कारोबारी की कार में रखा 5 लाख रुपए का थैला उड़ाया।शहर के बोंबे मोटर के पास में एक बैंक के सामने गली में दुकान खोलकर वापिस कार के पास पहुंचे ऑयल कारोबारी का थैला पार हो गया। अज्ञात शख्स कार से थैला उड़ा ले गए। थैले में पांच लाख रुपए रखे हुए थे। फुटेज में दो संदिग्ध शख्स नजर आए हैं जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है। इस बारे में देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – दो दिन में शहर में तीन महिलाओं से हुई लूट

कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में रहने वाले घनश्याम पुत्र शंकरलाल धूत ने मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक ऑयल की दुकान बोंबे मोटर के नजदीक है। जाना बैंक के सामने उसने अपनी कार को खड़ा कर दुकान खोलने गया। तब अज्ञात शख्स कार से एक थैला ले गए। थैले में पांच लाख रुपए रखे थे। आस पास सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। देवनगर पुलिस थाने के एएसआई अचलाराम इसकी जांच कर रहे हैं।

स्कूटी पर टंगा पर्स-बैग चोरी
दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 निवासी हितेशा जैन पत्नी संजय जैन की तरफ से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई कि वह अपनी स्कूटी लेकर लूणी पंचायत समिति भवन पाल रोड के सामने आई थी। उसने अपनी स्कूटी पर बैग-पर्स को छोड़ा था। इस बीच अज्ञात शख्स बैग-पर्स चोरी कर ले गया। बैग में जरूरी दस्तावेज के साथ अन्य सामान था। देवनगर पुलिस अब बैग चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच हैडकांस्टेबल नींबसिंह कर रहे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026