Doordrishti News Logo

टैक्सी और बाइक चोरी

जोधपुर,टैक्सी और बाइक चोरी। शहर में अलग-अलग स्थानों से एक टैक्सी और बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागौरी गेट थाने में दी रिपोर्ट में मिरासी कॉलोनी निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि सज्जू नामक व्यक्ति 4 नवंबर को उसके घर के बाहर खड़ी उसकी सवारी टैक्सी को चुरा ले गया।

यह भी पढ़ें – पति ने की पत्नी की हत्या पति फरार तलाश जारी

सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में पृथ्वीपुरा रसाला रोड पावटा निवासी अर्जुनसिंह ने बताया कि वह महात्मा गांधी अस्पताल आया था जहां पर आपातकालीन इकाई के पास खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया सिरायरी के हमीरवास हाल न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे रहने वाले घेवरराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय वह नोवोटल होटल गया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक चुरा ले गया।

राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में अरिहंत हाउसिंग सोसायटी ब्लॉक ई निवासी नरेन्द्रदास वैष्णव ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026