Doordrishti News Logo

दिल्ली-पिथौरागढ़ विमान सेवा कल से,बुकिंग पर भारी डिस्काउंट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए दिल्ली से 42 सीटर विमान कल से उड़ान भरने लगेगा। इस विमान सेवा के शुरू होने से एक ओर पहाड़ में पर्यटन को पंख तो लगेंगे ही वहीं दूसरी ओर सीमांत क्षेत्र के लोगों की देश की राजधानी तक पहुंचना आसान हो जायेगा। एयर कंपनी उदघाटन फ्लाइट बुकिंग पर भारी डिस्काउंट दे रही है,बुकिंग शुरू हो चुकी है।

इसे भी पढ़िए – कुंवारी बताकर युवक को फांसा, धमकी देकर 15 लाख की डिमाण्ड

चीन और नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलास, ओम पर्वत,मुनस्यारी,धारचूला सहित तमाम विश्व विख्यात पर्यटन स्थल हैं। इस विमान सेवा के शुरू होने से इन पर्यटन स्थलों तक पहुंचना पर्यटकों के लिए आसान हो जाएगा।

दिल्ली से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के लिए गुरुवार 7 नवंबर से 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा। इससे उत्तराखंड में पर्यटन व्यावसाय में बढ़ोत्तरी होगी। सीमांत लोगों की देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। विमान संचालित करने वाली कंपनी की वेबसाइट के अनुसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को रहेगी।

यह विमान सुबह 9:20 बजे दिल्ली से विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा,जो सुबह 10:45 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट पर उतरेगा। आधे घंटे यहां विश्राम के बाद विमान 11:15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर एक बजे यात्री दिल्ली पहुंच जाएंगे।

उदघाटन उड़ान पर भारी डिस्काउंट
यूकाड़ा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठैत ने बताया कि पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच विमान सेवा के शुभारंभ पर यात्रियों को 2499 रुपये में यात्रा का ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद विमान सेवा का किराया सात हजार से अधिक होगा। कंपनी की वेबसाइट में 14 नवंबर से टिकट बुकिंग पर किराया 7447 रुपये दिखाया गया है। ऐसे में लोग उदघाटन उड़ान पर हवाई यात्रा का बेहद कम दाम में आनंद उठा सकते हैं।

पर्यटन को बढ़ावा देना मकसद
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला पर्यटन और सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। चीन और नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलास,ओम पर्वत,मुनस्यारी, धारचूला सहित तमाम विश्व विख्यात स्थल हैं। सालाना लाखों की तादात में सैलानी इस जिले में पहुंचकर नैसर्गिग सुंदरता का आनंद उठाते हैं।

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार सात नवंबर से पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच एलाइंस एअर कंपनी की 42 सीटर विमान सेवा शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026