संभागीय आयुक्त ने एमडीएम अस्पताल जाकर चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी 

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने एमडीएम अस्पताल जाकर वहां कि कोविड व नॉन कोविड चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आईएएस व नोडल अधिकारी एमडीएम सोहनलाल शर्मा भी साथ थे। संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं व प्रबन्धन, उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं व दवाईयों के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता,ऑक्सीजन सिलेण्डर,आईसीयू बेड,आक्सीजन बैड,वेन्टीलेटर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का भी अवलोकन किया व ड्रग की उपलब्धता की जानकारी ली।
संभागीय आयुक्त ने अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके आसेरी से कहा कि किसी प्रकार दिक्कत हो तो प्रशासन को बताएं ताकि समय पर समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड का भी ध्यान रखें। उन्होंने नॉन कोविड चिकित्सा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने मेडीसन विभागाध्यक्ष डॉ श्यामलाल माथुर व कोविड प्रभारी डॉ विकास राजपुरोहित से भी चर्चा की। अस्पताल अधीक्षक डॉ आसेरी ने बताया कि अस्पताल में अभी 59 कोविड मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि 40 आईसीयू बैड काम में लिए जा रहे व आवश्यकता होने पर 40 बैड तैयार हैं। 88 वेन्टीलेटर कोविड के लिए हैं, अस्पताल में 1142 बेड में से 927 ऑक्सीजन बेड हैं, दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026