जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस का पाखंड अब कोई आश्चर्य की बात नहीं, यह सामान्य है। गहलोत सरकार मोदी के निर्णय को अपना फैसला बता रही है। छल कांग्रेस के डीएनए में है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने किसान भाइयों को राहत पहुंचाने के लिए 24 सितंबर (2020) को अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया था कि अब अन्नदाताओं को अपने खेत में ट्यूबबेल या कुआं खोदने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होगी। बीते 12 नवंबर को ही राजस्थान के जल विभाग ने जिला कलेक्टरों को केंद्र की अधिसूचना के संदर्भ में आदेश जारी किए हैं कि केंद्र सरकार ने खेती में डार्क जोन खत्म कर दिया है, लेकिन कृषि कानून पर शर्मनाक राजनीति कर रही कांग्रेस मुखिया के चहेते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार के इस निर्णय को आज अपना फैसला बता रहे हैं। शेखावत ने कहा कि आज किसान आंदोलन में शामिल होने का स्वांग रच रही कांग्रेस ने ही केंद्र सरकार में रहते हुए वर्ष 2011 में किसानों पर अनुमति लेने की बाध्यता लगाई थी। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। किसानों से झूठ और छल उसके डीएनए में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के झूठ की पोल खोली जाएगी। किसान भाइयों को सच बताकर गहलोत सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

