Doordrishti News Logo

रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने एमडीएमएच को रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन उपकरण किया समर्पित

जोधपुर,रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने एमडीएमएच को रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन उपकरण किया समर्पित। रोटरी गरिमा ने वैरिकाज़ वेंस के नॉन इनवेसिव उपचार के लिए 25 लाख रुपये के आरएफ एब्लेशन उपकरण दान किए।

यह भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जोधपुर आईं,शोक संवेदना प्रकट की

पूर्व क्लब अध्यक्ष रीटा स्वामी ने बताया कि उपकरणों के समर्पण के लिए एक सादा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर की मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश डॉ.नूपुर भाटी ने जीवन के अधिकार के बारे में बात की और बताया कि कैसे समाज के गरीब वर्गों की मदद करके और सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण करके रोटरी गरिमा शिक्षा के अधिकार का समर्थन करती है।

उन्होंने समर्पित मशीनरी की भी सराहना की और बताया कि कैसे यह बड़ी संख्या में गरीब मरीजों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल और अनुच्छेद 21 के तहत स्वास्थ्य देखभाल के अधिकार का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।

क्लब की पूर्व सचिव पारुल माहेश्वरी ने मंच संचालन किया व क्लब की विविध गतिविधियों से अवगत कराया। अधीक्षक एमडीएम अस्पताल डॉ नवीन किशोरिया एवं सीटीओटी प्रभारी राकेश कर्णावट ने अस्पताल की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर निमिषा भंडारी ने रोटरी गरिमा की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया एवं रोटरी में ग्लोबल ग्रांट की प्रक्रिया के बारे में बताया कि कैसे क्लब ने प्रक्रिया के दौरान सभी बाधाओं को पार किया और समर्पण के साथ इस कार्य को पूरा किया।

रोटरी जोधपुर के वरिष्ठ सदस्य पीडीजी विनोद भाटिया,पीडीजी अनिल बेनीवाल,पीडीजी प्रियेश भंडारी,पीडीजी संजय मालवीय ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपना आशीर्वाद दिया।

पीडीजी विनोद भाटिया ने अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से क्लब को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह तो बस शुरुआत है और उन्हें क्लब से बहुत अधिक उम्मीदें हैं।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व जिला गवर्नर पीडीजी पवन खंडेलवाल ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए किए गए असाधारण प्रयासों के लिए क्लब की सराहना की। मात्र 5 साल पुराने क्लब द्वारा इतने कम समय में इतना बड़ा प्रोजेक्ट करने के लिए क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान जिला सलाहकार और रोटरी गरिमा के क्लब संरक्षक आरसी जैन भी उपस्थित थे,जो रोटरी भिवाड़ी से आए थे।

क्लब द्वारा पूर्ण समर्पण और टीम वर्क से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर क्लब को बधाई दी। उन्होंने बताया की इस प्रोजेक्ट से जोधपुर के आस पास के आमजन को बहुत फायदा मिलेगा और वो उपचार सो साधारणतया 50000 से 500000 तक के खर्चे में हो पाता है। वह आमजन को निशुल्क मिलेगा।

यह भी पढ़ें – रेस्टोरेंट,गेस्ट हाउस व नाइट क्लब में 12 बजे बाद नहीं परोसी जाएगी शराब

पूर्व अध्यक्ष रीटा स्वामी ने विशेष रूप से डॉ सुभाष बलारा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हॉस्पिटल की ओर से बलारा का क्लब को अत्यंत सहयोग मिला। क्लब की तरफ से इस प्रोजेक्ट में पारुल माहेश्वरी,नूपुर मेहता,पूर्णिमा राठी, सोनल गोठी,आशा पारेख के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य रोटरी क्लब्स के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026