Doordrishti News Logo

एडीसीपी सिकाऊ होंगे पंवार, सिहाग को मिली लाइसेंसिंग की जिम्मेदारी

नव पदोन्नति के बाद पाली एडिशनल एसपी सिकाऊ होंगे देवड़ा

जोधपुर,एडीसीपी सिकाऊ होंगे पंवार, सिहाग को मिली लाइसेंसिंग की जिम्मेदारी। गृह विभाग ने 114 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची मंगलवार को जारी की। इसमें जोधपुर कमिश्नरेट में कई अधिकारी आए हैं।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी 6 को जोधपुर आयेंगे

इसमें जोधपुर रेंज में लीव रिजर्व में लगे मुकेश चावड़ा को जोधपुर में लीगल सैल में लगाया है। जोधपुर रेंज में अपराध एवं सतर्कता में लगे सुनील के पंवार को एडीसीपी सिकाऊ (पश्चिम) में लगाया है। एडिशनल एसपी डीग गुमानाराम को एसओजी में लगाया है। जोधपुर ग्रामीण में सिकाऊ रहे जयदेव सिंह सिहाग को एडीसीपी लाइसेंसिंग में लगाया है।

जोधपुर ग्रामीण में एससी एसटी सैल में उप पुलिस अधीक्षक शुभकरण को नवपदोन्नति के बाद जोधपुर कमिश्नरेट में एडीसीपी सिकाऊ पूर्व में लगाया है। जैसलमेर सिकाऊ में एडिशनल एसपी रही प्रियंका कुमावत को जोधपुर कमिश्नरेट में अपराध एवं सतर्कता एडीसीपी लगाया है।

जोधपुर कमिश्नरेट में अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंट में एडीसीपी रहे नरपत सिंह को सीआईडी एसएसबी जोन में एडिशनल एसपी लगाया है। सीआईडी एसएसबी जोन में एडिशनल एसपी रघुनाथ गर्ग को जोधपुर ग्रामीण में एडिशनल एसपी सिकाऊ लगाया है।

सीआईडी बॉर्डर इंटेलीजेंस में एडिशनल एसपी रहे अमृतलाल जीनगर को जोधपुर कमिश्नरेट में पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र में एडीसीपी पद पर लगाया है।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026