Doordrishti News Logo

अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से दस गैस सिलेण्डर के साथ नोजल पाइप और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

यह भी पढ़ें – नेपाल में बाढ़ की तबाही,204 की मौत

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि सूचना मिली कि मदर टेरेसा आश्रम शिवनगर कुड़ी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा है। इस पर थानाधिकारी मय जाब्ते के वहां दबिश दी गई।

पुलिस ने मौका स्थल से मदर टेरेसा आश्रम के पास शिव नगर कुड़ी भगतासनी निवासी रविंद्र विश्रोई पुत्र बुधाराम को पकड़ा। वहां से दस गैस सिलेण्डर,नोजल पाइप एवं इलेक्ट्रानिक कांटा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026