Doordrishti News Logo

कर्नल पुत्र से मिलने पिता बाड़मेर गए,चोरों ने सूने मकान में बोला धावा

  • हजारों की नगदी के साथ आभूषण चोरी
  • एक अन्य मकान में भी लगी सैंध

जोधपुर,कर्नल पुत्र से मिलने पिता बाड़मेर गए,चोरों ने सूने मकान में बोला धावा। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र जेएसए बीजेएस कॉलोनी में एक मकान में चोरी हो गई। परिवार के मुखिया अपने कर्नल पुत्र से मिलने दो माह से बाड़मेर गए थे। घर में रह रहे रिश्तेदार दो दिन पहले ही सिरोही गए थे। इस बीच सूचना मिली कि घर में चोरी हो गई है। अज्ञात चोर घर से नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर गए।

यह भी पढ़ें – जनसुनवाई में 71 प्रकरण दर्ज

एक अन्य सूने मकान में भी चोरों ने सैंधमारी की है। संबंधित थाना पुलिस अब नकबजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि जेडएसए बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 29 में रहने वाले मूलसिंह राठौड़ पुत्र बहादुरसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

इसमें बताया कि वे दो महिने से अपने कर्नल पुत्र विजेंद्र प्रतापसिंह से मिलने के लिए बाड़मेर में हैं। घर में उनके रिश्तेदार चंदनसिंह रह रहे हैं। दो दिन पहले चंदनसिंह अपने ससुराल सिरोही चले गए। इस बीच घर सूना था। 19 सितंबर को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर की लाइट जल रही है। साथ ही ताले टूटने के बारे में बताया।

इस पर वे बाड़मेर से जोधपुर पहुंचे। यहां आकर पता लगा कि चोरों ने घर में प्रवेश कर वहां से दस हजार की नगदी के साथ दो सोने की अंगुठियां, पांच चांदी की पायजेब जोडिय़ां,10 चांदी के सिक्के,पांच हाथ घडिय़ों के साथ अन्य छोटा मोटा सामान चोरी कर लिया है।

महामंदिर पुलिस ने चोरी की जानकारी पर मौका मुआयना किया और चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ राजधानी जयपुर पूर्व के शिक्षक विहार रामनगरिया निवासी गौरव शर्मा पुत्र आनंद शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उनका एक मकान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में है जो पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा है। अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान में सैंध लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed