Doordrishti News Logo

बीमा सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति की साधारण सभा का आयोजन

जोधपुर,बीमा सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति की साधारण सभा का आयोजन। आम बीमा सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति की बारहवीं साधारण सभा पीसी जैन की अध्यक्षता में मंडोर जैन दादावाड़ी में संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ना चाहेंगे आप – आरटीओ अफसर और उड़नदस्ते पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सभा में जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स ऑल इंडिया फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव उदय बैनर्जी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द ही आम बीमा कर्मियों की पारिवारिक पेंशन 15 फीसदी से बढ़ाकर 30 फीसदी कर देगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि वेतनमान संशोधन के समय पेंशन में भी यथावत बढ़ोतरी की जाए।

राष्ट्रीय उप महासचिव श्याम माथुर ने जिप्सा और बीमा कंपनियों से मांग की कि सेवानिवृत कर्मचारियों के मेडिक्लेम प्रीमियम में हर तीन साल बाद की जाने वाली बढ़ोतरी बंद की जाए,क्योंकि सभी वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में है। राष्ट्रीय विधि सचिव अनिल भंडारी ने कहा कि एंबुलेंस व्यय को अस्पताल भर्ती व्यय में शामिल माना जाएं, क्योंकि इसकी सुविधा अस्पताल के समकक्ष है।

समिति के अध्यक्ष पीसी जैन ने कहा जोधपुर में जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस तृतीय पक्ष हिटपा का कार्यालय खुल जाने से मेडिक्लेम दावों का निपटान त्वरित गति से होगा। सभा की शुरुआत में उर्मिला भंडारी की टीम ने सरस्वती वन्दना की। समिति सचिव देवदत्त गज्जा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन घेवरचंद जैन ने किया।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026