Doordrishti News Logo

आरटीओ अफसर और उड़नदस्ते पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त
  • भाई की ट्रक का चालान बनाने पर सबक सिखाने के लिए किया हमला

जोधपुर,आरटीओ अफसर और उड़नदस्ते पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार। शहर की सूरसागर पुलिस ने 13 सितम्बर को आरटीओ अफसर और उडऩदस्ते पर हमला करने एवं राजकार्य में बाधा डालने के मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर को भी जब्त किया गया है। अभियुक्त से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

इसे भी पढ़िएगा – फाइबर लाइन बिछाते करंट से श्रमिक की मौत

थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई। 13 सितम्बर को श्रीकांत कुमावत हाल परिवहन निरीक्षक प्रादेशिक कार्यालय जोधपुर ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वे प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में जोधपुर में 28 फरवरी से कार्यरत है। उन्हें प्रादेशिक परिवहन कार्यालय द्वारा डीएफएस- 06 मे तैनात किया गया है।

उनकी फ्लाइंग में ड्राईवर महेन्द्रसिंह राठौङ पुत्र मानसिंह राठौङ निवासी औस्तरा भोपालगढ़ हाल चैनसिंह मार्ग गांधीपुरा बीजेएस कॉलोनी है। गार्ड मानाराम विश्नोई पुत्र गोपाराम सुरपुरा हैं। 12 सितम्बर रात्रि करीबन रात को 01 बजे बालरवा में चल रही थी। वहां पर काफी चालान बनाए गए।

नारवा में सामने से एक बोलेरो केम्पर आई। उसने सामने से बोलेरो केम्पर से फ्लाइंग को टक्कर मारने की कोशिश की। जिस पर ड्राइवर ने हमारी गाङ़ी को वहां से बचाकर दौङ़ा दिया,नारवा पुलिया से तकरीबन 1 किमी कालीबेरी की तरफ भागते हुए महादेव सेन्ड स्टोन जो मैन रोङ पर है, वहां हमने बचाव के लिये गाङ़ी रोकी।

पीछे से बोलेरो केम्पर आई जिसमा बैठा आदमी ने केम्पर को फ्लाइंग गाङी के पीछे लगाकर नीचे उतर कर आया औऱ उसने आते ही ड्राइवर साइड के कांच के ऊपर लाठी से हमला किया और कांच फोङ दिया। जिससे कांच के टुकङे उछल कर आरटीओ अफसर की दांयी आँख मे घूस गया। गार्ड मानाराम विश्नोई के आंख व चेहरे पर कांच के टुकङ़े लगे।

गाङ़ी पर हमला करने वाला पुखऱाज पुत्र चोलाराम जाट निवासी जाखङ़ों की ढाणी नारवा व उसके साथ पिन्टा राम भी था। इन लोगों ने हमारे द्वारा गाङ़ी का चालान बनाने से नाराज होकर हमला किया। थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि मुख्य अभियुक्त पुखराज पुत्र चोलाराम जाट निवासी जाखङ़ों की ढाणी नारवा सूरसागर जोधपुर की पहचान कर अभियुक्त को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के भाई की गाड़ी का हुआ था चालान 
थानाधिकारी ने बताया कि अभियुक्त पुखराज से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी के भाई के ट्रक का प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जोधपुर की उङऩदस्ते टीम द्वारा चालान किया गया था। अभियुक्त पुखराज ने आरटीओ.टीम को सबक सिखाने के उद्देश्य से यह हमला किया। पुलिस की टीम में एएसआई सुरताराम, कांस्टेबल मनीष,धर्माराम, बनवारी लाल एवं डूंगरराम शामिल थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026