Doordrishti News Logo

नाकाबंदी तोड़कर भागी एसयूवी साठ लाख का डोडा पोस्त पकड़ा, तस्कर फरार

  • कुड़ी भगतासनी पुलिस की कार्रवाई
  • गाड़ी पेड़ से टकराई
  • टायर फटा

जोधपुर,नाकाबंदी तोड़कर भागी एसयूवी साठ लाख का डोडा पोस्त पकड़ा,तस्कर फरार।शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर फरार हुई एक एसयूवी से 416 किलो से अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है जिसकी कीमत करीब साठ लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।नाकाबंदी गोरा होटल के समीप की गई थी।

यह भी पढ़ें – मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर खिल उठे गौ सेवकों के चेहरे

थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली। इस पर गोरा होटल के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान फिटकासनी चौराहा की तरफ से आ रही एक बिना नम्बरी स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की जगह नाकाबंदी तोड़कर उसे खेजडली रोड पर दौड़ा दी। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो लवकुश होटल से आगे सरदारसमन्द रोड पर स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई और उसका टायर फट गया। इससे स्कॉर्पियो वहीं पर रुक गई तो उसमें सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गए।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 22 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्त मिला जो वजन करने पर 416 किलो 900 ग्राम निकला। पुलिस ने गाड़ी और मादक पदार्थ जब्त कर आरोपियो की जांच शुरू कर दी है। जांच बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद द्वारा की जा रही है। अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026