Doordrishti News Logo
  • पैकिंग से लेकर तुलाई तक साजो सामान जब्त
  • जिला विशेष शाखा टीम और मंडोर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित बालाजी नगर में गुरूवार को पुलिस ने एक युवक को उसके किराए की दुकान से पकड़ा। वह दुकान में नामी कंपनी का गुटखा तैयार करता था। दुकान में पैकिंग से लेकर तुलाई तक की साजो सामग्री जब्त की गई। उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं कॉपी राइट में केस बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया। माल को बाजार में भी बेचना सामने आया है। डीसीपी क्राइम की सीएसटी की टीम की सूचना पर मंडोर पुलिस के साथ दबिश दी गई।

मंडोर थाने के एसआई महावीर सिंह ने बताया कि माता का थान के पास बालाजी नगर के एक किराए की दुकान पर दबिश दी गई। जहां पर नामी कंपनी का डुप्लीकेट गुटखा तैयार किया जा रहा था। जिस पर मथानिया के रामा का बेरा गणेशनगर निवासी दीपक वैष्णव पुत्र रामाकिशन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने 193 पाउच तुलसी जर्दा, 85 पैकेट गुटखा सहित पैकिंग मशीन व 25 किलो रॉ मैटेरियल जब्त किया गया।

दरअसल कंपनी की ओर से शिकायत दी गई थी कि बाजार में नकली गुटखा बेचा जा रहा है, जिस पर मंडोर पुलिस व डीसीपी क्राइम की सीएसटी टीम के अधिकारी राजकुमार चौधरी ने दबिश दी। एसआई महावीर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर धोखाधड़ी एवं कॉपी राइट एक्ट में केस बनाया गया है।

महिने भर पहले ली दुकान किराए पर

पूछताछ में आरोपी दीपक वैष्णव ने बताया कि उसने यह दुकान महिने भर पहले ही किराए पर ली है। खुद ही गुटखा बनाकर बेचता है। बाजार में इन दिनों एक ब्रांड का गुटखा सस्ती कीमत पर मिल रहा था। इस पर उसने उसी नामी कंपनी का गुटखा बनाना शुरू किया है। पुलिस को अंदेशा है कि वह काफी लंबे समय से यह काम कर रहा है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026