Doordrishti News Logo

जोधपुर के युवक ने 7 राज्यों में 4 करोड़ रुपए ठगे

  • शातिर ठग की कारस्तानी
  • रुपए डॉलर में बदल कर खपाए -खाता किराए पर देता था
  • स्कॉर्पियो में घूमने का शौकिन
  • 10 डेबिट कार्ड,1फोन,1 बैंक डायरी व स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

जोधपुर,जोधपुर के युवक ने 7 राज्यों में 4 करोड़ रुपए ठगे। देश के सात राज्यों के लोगों के साथ 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का साइबर फ्रॉड का महामंदिर पुलिस ने खुलासा किया है। लोगों के साथ धोखाधड़ी के पैसे को जोधपुर का एक युवक अवैध तरीके से डॉलर में बदलने का काम कर रहा था, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूछताछ में उसने देशभर में चल रहे साइबर अपराध गिरोह के कई खुलासे किए हैं। जिसके बाद महामंदिर थाना पुलिस देशभर में फैले इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें – माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा की बैठक में 30 लाख का बजट स्वीकृत

महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि पिछले लम्बे समय से साइबर ठगी व उसके पैसे को जोधपुर में खपाने को लेकर पुलिस को शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस ने निगरानी के लिए एक टीम बना रखी थी। मुखबिर से ठाकुर विरेंद्र नगर मंडोर निवासी जयेश पुत्र बिट्ठल हर्ष राजपुरोहित द्वारा साइबर ठगी के पैसे को अवैध तरीके से डॉलर में बदलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने उसे उसकी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सात राज्यों में हो रहे साइबर फ्रॉड के पैसे को जोधपुर में खपाया
थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि पूछताछ में जयेश ने देश के सात राज्यों में हो रहे साइबर फ्रॉड के पैसे को जोधपुर में खपाना कबूल किया। इसके लिए वह लोगों के खातों को किराए पर ले रहा था।

4.30 करोड़ का फ्रॉड आया सामने
पुलिस ने बताया कि जयेश से पूछताछ में उसने केरल,कर्नाटका, महाराष्ट्र,तमिलनाडू,तेलंगाना व पंजाब के अलग-अगल थाना क्षेत्रों में 18 से ज्यादा मामलों में 4 करोड़ 30 लाख का फ्रॉड किया है। जयेश के पास से पुलिस ने 10 डेबिट कार्ड,1 फोन,1 बैंक डायरी व स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026