Doordrishti News Logo

आर्य समाज पाणिनी नगर के रजत जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन

जन जागरण के लिए रविवार को निकाली वाहन रैली

जोधपुर,शहर में आर्य समाज मंदिर महर्षि पाणिनि नगर की रजत जयंती पर 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे आर्य सम्मेलन और 200 कुंडिय महायज्ञ 2 से 4 अगस्त तक होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन के जनजागरण अभियान के तहत रविवार को वाहन रैली का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – हॉस्टल रूम से दो छात्रों के मोबाइल चोरी

प्रधान वीरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि आमजन में पर्यावरण को बचाने और उसके शुद्धिकरण हेतु पिछले 25 वर्षों से आर्य समाज पाणिनि नगर प्रतिवर्ष श्रावण मास में वृष्टि यज्ञ का आयोजन करता है। इस बार आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती है, जो पूरे देश भर में मनाई जा रही है।

इसी कड़ी में दिल्ली में भी हुए विशाल आर्य महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी सम्मिलित हुए। इसके अलावा इस वर्ष आर्य समाज पाणिनि नगर मगरा पूंजला की भी रजत जयंती है। इस उपलक्ष में एक विशाल आर्य सम्मेलन भी 4 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं केंद्रीय कला,पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी बतौर अतिथि आने की स्वीकृति प्रदान की है।

इसी कड़ी में रविवार 28 जुलाई को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें जोधपुर की सभी आर्य समाजों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक,माताएं बहनें, बुजुर्ग और आर्य वीर दल जोधपुर की वीरांगनाएं सम्मिलित हुए। जिन्होंने देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ पर्यावरण रक्षा के लिए यज्ञ में आने का आह्वान आमजन से किया।

यह भी पढ़ें – महिला ने जताया अपनी मासी पुत्र पर जेवरात और नगदी चुराने का संदेह

मंडोर क्षेत्र में यह वाहन रैली पुलिस विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप पूर्ण अनुशासन के साथ निकाली गई जिसका रास्तों में कई संगठनों,लोगों ने पुष्पमालाओं और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। रैली पुनः आर्य समाज के प्रांगण में विसर्जित हुई।

Related posts: