Doordrishti News Logo

महिला ने जताया अपनी मासी पुत्र पर जेवरात और नगदी चुराने का संदेह

जोधपुर,महिला ने जताया अपनी मासी पुत्र पर जेवरात और नगदी चुराने का संदेह।शहर के राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर रहने वाली एक महिला ने अपनी मासी पुत्र पर घर से नगदी और जेवरात चुराने का संदेह जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। देवनगर पुलिस इस बारे में अब पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें – मादक पदार्थ तस्करी का फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

मूलत: लूणी हाल राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर रहने वाली मोनिका पत्नी जगदीश ओड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 26 जुलाई को एक जगह पर पुडिय़ां बंटने के लिए चली गई थी। तब वह जल्दबाजी में अपना बटुआ घर पर भूल आई और बटुए में उसकी अलमारी की चाबी रखी थी। तब उसने अपनी मासी को फोन कर इसकी जानकारी दी।

इस पर उसकी मासी घर पहुंची तो पता लगा कि मासी का बेटा भाई वहां पहले से मौजूद था। बाद में अलमारी चेक की तो पता लगा कि अलमारी से 50 हजार रुपए,सोने की टूसी,कंठी आदि सामान चोरी हो रखा था। अलमारी के ताले भी नहीं टूटे थे। पीडि़त महिला ने अपने मासी के पुत्र भाई पर जेवरात और नगदी चुराने का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026