Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल काजरी कर्मचारी की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में घायल काजरी कर्मचारी की मौत।निकट के उचियारडा गांव की सरहद में सडक़ हादसे में काजरी कर्मचारी घायल हुआ था। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। मगर उसकी कल मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – पिकअप ने ली बाइक सवार किशोर की जान

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि नांदड़ाकलां बनाड़ निवासी 35 वर्षीय मोहनराम पुत्र कानाराम जाट काजरी में नौकरी करता था। वह 9 जून को अपने किसी काम से बाइक लेकर उचियारड़ा गया था। जहां किसी वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे एम्स अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया जहां पर उसका ऑपरेशन भी हुआ। मगर उसकी कल मौत हो गई। उसके भाई लूणाराम जाट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अब रिपोर्ट दी है।