Doordrishti News Logo

सुनार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास

डर के चलते अब कराया पुलिस में केस दर्ज

जोधपुर,सुनार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने का प्रयास।निकटवर्ती धवा गांव के एक सुनार को पांचवीं-सातवीं रोड के बीच में लूटने का प्रयास किया गया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ज्वैलरी का थैला छीनने का प्रयास किया। मामला 20 मई का है, मगर डर के चलते उसने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – सदर बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार

धवा झंवर निवासी देवीचंद सोनी पुत्र घेवरचंद सोनी की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह सुनारी का काम करता है। 20 मई को धवा से जोधपुर घोड़ों का चौक अपने किसी काम से आया था। रात को वह घोड़ों का चौक से पैदल होकर निकला फिर एक ऑटो में सवार हुआ। ऑटो चालक पांचवीं-सातवीं रोड के बीच पहुंचा तब एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उस पर लडक़ी छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। उसके हाथ में एक थैली थी जो बदमाशों ने छीनकर ले जाने की कोशिश की। इस पर उसने थैली को बचाते हुए नजदीक में आए बालाजी मंदिर में भाग कर जान बचाई। तब तक दो तीन लोग वहां आ गए। इस पर बदमाश बाइक सवार भाग गए।

यह भी पढ़ें – अंतिम समय में भी तैयार कर रहे थे 2047 का रोडमैप-शेखावत

पीडि़त की रिपोर्ट के अनुसार वह बाद में अपने गांव चला गया।डर के चलते वह नहीं आया। अब केस दर्ज करवाया है। मामले में सरदारपुरा पुलिस जांच में जुटी है।

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026