Doordrishti News Logo

अंतिम समय में भी तैयार कर रहे थे 2047 का रोडमैप-शेखावत

  • सरकार रिपीट होने का सभी को था भरोसा
  • मीडिया से रूबरू हुए कैबिनेट मंत्री

नई दिल्‍ली/ जोधपुर,अंतिम समय में भी तैयार कर रहे थे 2047 का रोड मैप-शेखावत। मोदी सरकार 3 में लगातार तीसरी बार मंत्री बने जोधपुर सांसद गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सभी को हमारी सरकार रिपीट होने का भरोसा था, इसलिए सरकार का कार्यकाल खत्‍म होने के दौरान भी प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में हम सब वर्ष 2047 को रोडमैप और अगले 100 दिन का एजेंडा तय कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि जब सरकार रिपीट होने का भरोसा नहीं होता है तो राजनीतिक पार्टियों और अधिकारियों के बीच स्‍वर बदल जाते हैं,लेकिन हमारी सरकार के अधिकारियों को पूरा भरोसा था कि मोदी जी की सरकार फिर रिपीट होने वाली है। इसलिए योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती गई।

यह भी पढ़ें – चल मदीना चलते हैं……

नई दिल्‍ली स्थित अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए शेखावत ने कहा,एनडीए का कुनबा पिछले 10 वर्षों से संकल्‍पबद्ध होकर काम कर रहा है। अब इसका दायरा और बढ़ गया है। हम सभी एनडीए के कुनबे का आगे बढ़ाने के लिए संकल्‍पबद्ध हैं और देश की जनता ने इस कुनवे पर ऐतिहासिक भरोसा जताया है। इसलिए हम सबकी जिम्‍मेदारी और भी बढ़ जाती है। देश को आगे बढ़ाने और जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरने के लिए हम सब संकल्‍पबद्ध होकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पदभार ग्रहण करने के साथ ही किसान निधि की धनराशि आवंटित करने के फैसले को लेकर शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसान निधि के अतिरिक्‍त जमीन की गुणवत्‍ता में सुधार,मार्केट रिफॉर्म से लेकर कई अन्‍य सुधार कृषि क्षेत्र के लिए किए हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारा संकल्‍प कृषि क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन लाकर किसानों की आमदनी बढ़ाना है, किसान सम्‍मान निधि इसी का परिचायक है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर-चैन्नई एग्मोर व रणकपुर एक्सप्रेस एलएचबी डिब्बों से होगी संचालित

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हम सबको अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया है,जो काफी सौभाग्‍यपूर्ण बात है। हम सब प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में विकसित भारत बनाने के लिए काम करेंगे,जिसको लेकर पूरी टीम संकल्‍पबद्ध है। उन्‍होंने एक बार फिर भरोसा जताने और अपनी टीम में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।राजस्थान में चुनाव परिणामों से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि भाजपा में समीक्षा की परंपरा है। हम चुनाव परिणामों की समीक्षा कर रहे हैं।

इसे पूर्व आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली आवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दी। दोनों ने राजस्थान कैसे ग्रोथ इंजन बने और विकसित भारत में अपनी भागीदारी निभाए,इस पर चर्चा की।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026