पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
जोधपुर,पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की मौत।शहर के पुलिस लाइन परिसर के सामने जंप पर बाइक निकालते युवक की गाड़ी को पीछे से किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक का सात दिनों से एमजीएच में उपचार चल रहा था। अब उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर रातानाडा पुलिस ने मामला दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें – स्वदेश दर्शन योजना में घंटाघर का होगा विकास
रातानाडा पुलिस ने बताया कि करवड़ स्थित घड़ाव का रहने वाला किशनाराम पुत्र खेताराम जाट ठेकेदारी का कार्य करता था। 29 मई को वह कार्य के लिए शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय जा रहा था। तब पुलिस लाइन के सामने जंप पर अपनी बाइक निकाल रहा था तब पीछे से किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह नीचे गिरने पर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई।
रातानाडा पुलिस ने मृतक किशनाराम के भाई भैराराम जाट की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

