Doordrishti News Logo

जोधपुर, लूणी तहसील के खेजड़ली चौराहा पर शनिवार की रात को स्क्रेप से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। पलटी खाते ही ट्रक में भीषण आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

हादसे की जानकारी पर जोधपुर से दकमलों को रवाना किया गया। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे। ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर टैंकरों व ट्रैक्टरों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। लाखों का स्क्रेप जलना बताया जाता है।

Scrap-filled truck overturns at Khedjali crossing, burnt due to heavy fire

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के आस पास स्क्रेप प्लास्टिक एवं स्टील सामान से भर कर खेजड़ली चौराहा की तरफ जा रहा था। तब चालक ने मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक पलटी खा गया। ट्रक के पलटी खाते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

हादसा एवं आग की लपटों को देखते हुए काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर जोधपुर बासनी व शास्त्रीनगर से दमकल की तीन गाडिय़ों को वहां भेजा गया। ग्रामीण भी अपने स्तर आग को बुझाते नजर आए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026