Doordrishti News Logo

जयपुर में इस्त्री प्रोजेक्ट लॉन्च

स्थानीय प्रेसवालों को सशक्त बनाने का उद्देश्य

जयपुर,स्थानीय प्रेसवालों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उद्यम व्यापार ने जयपुर में इस्त्री प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस्त्री प्रोजेक्ट से बेंगलुरु और चेन्नई में लगभग 6 हजार प्रेसवाले लाभान्वित हुए हैं। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की पहल उद्यम व्यापार ने जयपुर में ‘द इस्त्री प्रोजेक्ट’ लॉन्च किया है। यह पहल छोटे आंत्रप्रेन्योर्स के लिए काम करती है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्थानीय प्रेसवालों के जीवन में सार्थक बदलाव लाना है। इसके माध्यम से उन्हें कोयले वाली प्रेस के बजाए एलपीजी वाली प्रेस अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह परिवर्तन न सिर्फ अत्यंत कुशल है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है।

यह भी पढ़ें – अजमेर में 18 हजार लीटर खाद्य तेल सीज

इस प्रोजेक्ट को जयपुर के मानसरोवर में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। यहाँ स्थानीय प्रेसवालों को 50 से अधिक एलपीजी वाली प्रेस (आयरन बॉक्स) प्रदान किए गए। इसके बाद,प्रेसवाला एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया, जो जयपुर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य प्रेसवालों के बीच जागरूकता बढ़ाना और प्रेस वालों को कोयले के बजाए एलपीजी वाली प्रेस (एलपीजी आयरन बॉक्स) का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एलपीजी आयरन बॉक्स,कोल आयरन बॉक्स की तुलना में कई तरह के लाभ प्रदान करता है, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं।

एलपीजी प्रेस से आय में वृद्धि
उत्पादकता में वृद्धि
कोल बॉक्स को गर्म होने में 2 घंटे लगते हैं,जबकि एलपीजी आयरन बॉक्स महज़ 2 मिनट में ही गर्म हो जाता है। इससे न सिर्फ हर दिन उत्पादन बढ़ता है, बल्कि आय में भी बढ़त होती है।

कम लागत
ईंधन के रूप में एलपी जी का उपयोग करने से खर्चा कम होता है, जिससे कहीं न कहीं आय और कुशलता में वृद्धि होती है।

स्वास्थ्य लाभ
कोयले के धुएँ से प्रेसवालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है,जिसे एलपीजी आयरन बॉक्स ने खत्म कर दिया।

पर्यावरण को लाभ
प्रत्येक प्रेसवाले द्वारा एलपीजी आयरन बॉक्स का इस्तेमाल, सालाना 77 पेड़ों के कार्बन डाईऑक्साइड के अवशोषण के बराबर है।

यह भी पढ़ें – महिला पीहर गई,चोरों ने घर मेें लगाई सैंध

इस्त्री प्रोजेक्ट बेंगलुरु और चेन्नई में लगभग 6 हजार प्रेसवालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने का माध्यम बना है। अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन से स्पष्ट होता है कि एलपी जी आयरन बॉक्स के इस्तेमाल से चेन्नई में प्रेसवालों की शुद्ध मासिक आय में 28% की बढ़त दर्ज हुई। जयपुर में लगभग 4 हजार प्रेसवाले कोयले का उपयोग करते हैं। यह भारतीय शहरों में सबसे अधिक संख्या में से एक है। डोर्स इंडिया (डेवलपमेंट ओरिएंटेड ऑपरेशंस रिसर्च एंड सर्वे) इंडिया द्वारा किए गए एक हालिया सर्वे में यह बात सामने आई। यह एक सोशल सेक्टर ऑर्गेनाइज़ेशन है,जो सामाजिक- आर्थिक शोध करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर में ‘द इस्त्री प्रोजेक्ट’ के विस्तार पर बोलते हुए सिरिल जोसेफ,प्रोग्राम लीड द इस्त्री प्रोजेक्ट, उद्यम,ने कहा उद्यम व्यापार का लक्ष्य छोटे आंत्रप्रेन्योर के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करके उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस्त्री प्रोजेक्ट बेहद सफल रहा है,जिससे बेंगलुरु और चेन्नई में लगभग 6 हजार प्रेसवालों को लाभ हुआ है। जयपुर में इस सार्थक प्रोजेक्ट का विस्तार करके,हमारा लक्ष्य प्रेसवालों को एलपीजी आयरन बॉक्स का इस्तेमाल करने,उनकी कमाई में इजाफा करने,कमाने के स्थाई साधन पेश करने और उनके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करना है। आने वाले कुछ महीनों में हमारी योजना 350 प्रेस वालों को इस सुविधा से लैस करने की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026