राजस्थान 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित
- इस वर्ष का परिणाम 93.03
प्रतिशत रहा - पिछले वर्ष के परिणाम से 2.54 प्रतिशत ज्यादा
- लड़कियां का प्रतिशत रहा ज्यादा
अजमेर,राजस्थान 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम बुधवार सायं घोषित कर दिया है। बोर्ड के एडिमिनिस्ट्रेटर व संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने बुधवार शाम 5 बजे बोर्ड ऑफिस में परिणाम जारी किया।
यह भी पढ़ें – मैनेजर ने भी दी शिकायत,पांच लाख वसूलने के लिए राजीनामे का आरोप
इस बार का परीक्षा परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से 2.54 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल परिणाम 90.49 प्रतिशत था। लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। छात्राओं का रिजल्ट 93.46 प्रतिशत,छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत रहा।
97.74 प्रतिशत रिजल्ट के साथ झुंझुनूं जिला पहले स्थान पर रहा। प्रतापगढ़ का 85.36 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा। रिजल्ट जारी करने के दौरान बोर्ड सेक्रेटरी कैलाशचंद शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव, परीक्षा नियंत्रक राजेश निर्वाण, उपनिदेशक जनसम्पर्क भानुप्रताप गुर्जर सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। 10वीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। इससे पहले 20 मई को बोर्ड ने एक साथ 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया था। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 से 30 मार्च के बीच हुई थी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

