Doordrishti News Logo

एक और आरोपी को जैसलमेर से पकड़ लाई पुलिस

  • सैनेटरी नेपकिन प्रकरण
  • पूर्व में पकड़े गए चालक को जेल भेजा जा चुका है

जोधपुर,एक और आरोपी को जैसलमेर से पकड़ लाई पुलिस।राज्य सरकार की योजना के अनुसार उड़ान सैनेटरी नेपकिन की अवैध रूप से खरीद फरोख्त के प्रकरण में पुलिस ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस जैसलमेर से गिरफ्तार कर लाई है। जिससे पूछताछ चल रही है। प्रकरण में ट्रक चालक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया था।

यह भी पढ़ें – एक और आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग निरूद्ध

बासनी थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि राज्य सरकार की योजनानुरूप उड़ान के तहत सैनेटरी नेपकिन निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते है। गत सोमवार को सीजीएसटी ने बासनी सांगरिया बाइपास रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। तब एक ट्रक कंटेनर को आते देख कर उसे रुकवाया गया। ट्रक की जांच में पता लगा कि उसमें सैनेटरी नेपकिन भरे हुए हैं। इस पर चालक खेतड़ी झुंझूनु के सिहोड निवासी कैलाश पुत्र रामचंद्र धानका से पूछताछ की गई। तब उसने जानकारी दी कि ट्रक में सैनेटरी नेपकिन है जो नोएडा लेकर जा रहा था और वह पोकरण से ट्रक लेकर आया है।

इस पर पता लगा कि निशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले सैनेटरी नेपकिन की अवैध रूप से खरीद फरोख्त कर आगे बेचा जा रहा है।थानाधिकारी शफीक मोहम्मद ने बताया कि ट्रक में 1.70 लाख नेपकिन मिले थे, जिनकी अनुमानित तौर पर कीमत 34 लाख रुपए है। यह ट्रक पोकरण से होकर नोएडा उत्तरप्रदेश जा रहा था। इसमें ट्रक चालक कैलाश पुत्र रामचंद्र धानका को धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में पता लगा कि यह ट्रक पोकरण में मैसर्स बालाजी इंडस्ट्रीज के रघुवीरसिंह की तरफ से भरवाया गया है। उसे भी नामजद किया गया है। जिसकी तलाश जारी है।

प्रकरण में सीजीएसटी के निरीक्षक लीलाधर की तरफ से बासनी थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई थी।
पुलिस ने प्रकरण में जैसलमेर के पोकरण स्थित उजला निवासी जगदीश पुत्र सूरजदान चारण को गिरफ्तार कर लाया गया है। उससे पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026