Doordrishti News Logo

बीआरटीएस के चालक कंडक्टर से सिटी बस चालक ने की मारपीट

सवारियां भरने की बात

जोधपुर,बीआरटीएस के चालक कंडक्टर से सिटी बस चालक ने की मारपीट। अब तक तो निजी बस ऑपरेटरों मेें हाइवे पर ही रूट को लेकर झगड़े होते आए थे। मगर अब शहरी में संचालित होने वाली सिटी बसों के चालक भी सवारियों को भरने की बात लेकर विवाद करने लगे है। ऐसा ही एक मामला बीआरटीएस के बस चालक ने सिटी बस चालक कंडक्टर से मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। जिस पर बासनी थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – 2 जून से शुरू होगा 6 दिवसीय आयोजन

झालामंड निवासी जेठूसिंह पुत्र अनोपसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह नगर निगम की अनुबंधित बस बीआरटीएस में चालक है। बस एम्स अस्पताल से लेकर आरटीओ के बीच में चलती है। वह एम्स अस्पताल रोड पर सवारियों को भरने के लिए खड़ा था। उसका कंडक्टर सुरेंद्रसिंह भी साथ था। तब रूट संख्या 4 का एक सिटी बस चालक मुकेश और उसका कंडक्टर भरत आए और सवारियों को नहीं भरने की बात को लेकर विवाद किया। बस को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया और मारपीट की। बासनी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026