Doordrishti News Logo

जोधपुर, आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण कमर चौधरी के निर्देशानुसार मार्च 2021 ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं के आवासीय, व्यवसायिक, मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्डों की नीलामी की जा रही है।

गुरूवार को ई-नीलामी के अन्तर्गत विवेक विहार आवासीय योजना के 17 भूखंडों की नीलामी की गई। विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर ई तथा सेक्टर एच के भूखण्डों की ई-नीलामी हेतु ईएमडी राशि जमा करवा चुके आवेदकों द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे तक बोली लगाई गई।

नीलामी प्रभारी ने बताया कि आवेदकों द्वारा आज शुक्रवार को नीलाम किए भूखण्ड़ों के अलावा जोधपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्ड़ों हेतु नियमानुसार ईएमडी राशि जमा करवाकर ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है।

नीलामी प्रभारी ने बताया कि गुरूवार को ई-नीलामी के अन्तर्गत विवेक विहार आवासीय योजना के 17 भूखण्ड़ों की नीलामी की गई। इसी प्रकार बुधवार को भी विवेक विहार आवासीय योजना के 17 भूखण्डों को ई-नीलामी के अन्तर्गत नीलाम किया गया।

ई-नीलामी में प्राधिकरण की महत्वकांक्षी विवेक विहार आवासीय योजना के भूखण्ड़ों हेतु 28000 रूपए प्रति वर्गमीटर की उच्चतम बोली प्राप्त हुई।

नीलामी कमेटी द्वारा उक्त भूखण्डों की उच्चतम बोली को स्वीकार करते हुए ई-नीलामी के अन्तर्गत भूखण्डों को नीलाम किया गया। ई-ऑक्शन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नियम एवं शर्त जेडीए की वेबसाईट http://www.jodhurjda.org पर देखी जा सकती है।

Related posts:

लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे तीन डम्पर पकड़े चालक गिरफ्तार

September 25, 2026

अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज

September 25, 2026

रेलवे अस्पताल में पहली बार की जीभ के कैंसर की जटिल सर्जरी

September 25, 2026

ग्राम पंचायतों के आरक्षण की लॉटरी निकाली

September 25, 2026

एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल बंद रही ओपीडी

September 25, 2026

राज्य के प्रमुख विधि सचिव को कोर्ट में पेश होने के आदेश

September 25, 2026

केमिकल फैक्ट्री में झुलसे 6 गंभीर फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर से जयपुर भेजा

September 25, 2026

डॉ.सरस्वती गौड़ अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन की प्रमुख राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त

September 25, 2026

युवा संगम फेज VII में राजस्थान का नेतृत्व करेगा IIT जोधपुर

September 24, 2026