Doordrishti News Logo

हरिद्वार की ट्रेन लगातार निरस्त होने पर शेखावत ने की रेल मंत्री से बात

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया वैकल्पिक मार्ग से ट्रेन चलाने का आग्रह
  • डीआरएम जोधपुर से भी बातचीत की और दिशा निर्देश दिए

जोधपुर,हरिद्वार की ट्रेन लगातार निरस्त होने पर शेखावत ने की रेल मंत्री से बात। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली एकमात्र ट्रेन के लगातार निरस्त होने पर लोगों को हो रही असुविधा के मद्देनजर मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्हें जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन के निरस्त होने संबंधी आमजन की परेशानियों से अवगत कराया और वैकल्पिक मार्ग से ट्रेन चलाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें – कारोबारी को धमका कर फिरौती की मांग,हर माह रुपए नहीं दिए तो मारने की धमकी

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली एकमात्र ट्रेन विगत 25 दिनों से बठिंडा तक चल रही है। इस ट्रेन से जोधपुर और आसपास के लोग अपने प्रियजनों की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जाते हैं। ट्रेन के लगातार निरस्त होने से आमजन बेहद परेशान हैं।कई समाज के श्मशानों में अस्थियों के लॉकर भरने लगे हैं। शेखावत ने रेल मंत्री को विशेष रूप से आमजन ने अपने प्रियजनों की हरिद्वार गंगा में अस्थियां विसर्जित नहीं कर पाने की दिक्कत से अवगत करवाया था।

शेखावत ने डीआरएम,जोधपुर से भी इस संबंध में बातचीत की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीआरएम से कहा कि दिल्ली में रेल ट्रैफिक अधिक है लेकिन यहां की समस्या को देखते हुए जोधपुर से वाया दिल्ली ट्रेन के संचालन करने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026