Doordrishti News Logo

कारोबारी को धमका कर फिरौती की मांग,हर माह रुपए नहीं दिए तो मारने की धमकी

जोधपुर,कारोबारी को धमका कर फिरौती की मांग,हर माह रुपए नहीं दिए तो मारने की धमकी। शहर के राजीव गांधी नगर केरू क्षेत्र 12 मील के पास में एक पॉलि कारोबारी के साथ बाइक सवार कुछ बदमाशों ने मारपीट करने के साथ लूटपाट की कोशिश की। शराब पार्टी के लिए रुपए मांगे और हर माह रुपए देने को कहा। घबराया हुआ कारोबारी जैसे तैसे अपनी कार में बैठकर भागा। उसने तीन चार लोगों को नामजद करते हुए अब रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – प्रत्येक बालक को शिक्षा के समान अवसर मिले-शासन सचिव स्कूल शिक्षा

दौसा जिले के लालसोट हाल 12 मील केरू निवासी नारायणसिंह पुत्र शंकरसिंह आढा ने मामला दर्ज करवाया कि वह पॉलि हाउस बनाने का काम करता है। 11 मई को वह भदवासिया कृषि अनाज मंडी से छह लाख रुपए लेकर मथानिया गया था। वहां से वापिस अपनी कार में लौट रहा था तो केरू के पास में एक बाइक पर दो युवकों ने उसकी कार के आगे लाकर रोक दिया। इतने में दो तीन अन्य बाइक पर बदमाश आए और शराब पार्टी के लिए रुपए मांगे। कहा कि समुन्दर में रहना है तो मगरमच्छ से बैर नहीं रख सकते हैं। युवकों ने उसे कार से उतारने की कोशिश कर मारपीट की। अपनी पास बड़ी रकम को देख वह घबरा गया। बदमाशों ने उसे हर माह रुपए देने की मांग की। आरोपियों को खुद को कटर के पीछे रहने वाला बताया।
रिपोर्ट में पीडि़त नारायणसिंह ने चंदन सिंह,लक्ष्मणसिंह एवं सुरेश गिरी को नामजद किया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026